महाराष्ट्र के बीड में अतीक अहमद और अशरफ के समर्थन में पोस्टर लग है। इन पोस्टर में डॉन ब्रदर्स को शहीद बताया गया है। जैसे ही इन पोस्टर की जानकारी पुलिस को हुई तो तत्काल इन हटा दिया गया।
4 Held In Maharashtra’s Beed For Putting Up Banners Showing Atiq Ahmed And Ashraf As Martyrs
अतीक अहमद और अशरफ के समर्थन वाले पोस्टर महाराष्ट्र के बीड जिले में लगे है। इन पोस्टरों में अतीर अहमद और अशरफ को ‘शहीद’ बताया गया है। दोनों भाइयों को शहीद बताने वाले पोस्टर पर हंगामा मच गया और विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस से शिकायत की है।
शिकायत मिलते ही बीड पुलिस एक्शन में आई और तत्काल इन पोस्टर को मजालगांव चौक से हटवा दिया। वहीं, पोस्टर लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टर लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 293, 294 और 153 के तहत कार्रवाई की है।
बता दें, 15 अप्रैल दिन शनिवार की देर रात डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को पुलिस कस्टडी में उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब पुलिस दोनों भाइयों को मेडिकल के लेकर अस्पताल जा रही थी।
अब कौन होगा अतीक का वारिस, कितनी संपत्ति छोड़ गया है ‘डॉन’?
अतीक और अशरह हत्याकांड बाद जहां राजनैताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है और इस हत्याकांड पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। वहीं, इस बीच महाराष्ट्र के बीड के माजलगांव में अतीक अहमद और अशरफ समर्थन में पोस्टर लगाए गए है। पोस्टर में दोनों भाइयों को शहीद के रूप में दिखाया गया था।
इतना ही नहीं, अतीक और अशरफ के समर्थन में लगाए गए इन पोस्टर में सार्वजनिक रूप से दोनों की हत्या की निंदा की गई है। जैसे ही पुलिस को इस तरह के पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिली तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और पोस्टरों को तुरंत हटा दिया गया है।
बीड पुलिस की मानें तो यह बैनर मोहसिन भैया मित्र मंडल द्वारा लगाए गए थे। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस मोहसिन पटेल की तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं, अतीक और अशरफ के समर्थन में लगे पोस्टरों की खबर लगते ही विहिप के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं, एसपी से मिलकर इस पूरे मामले की शिकायत की गई।




