उप्र: बरेली जिले में जमीन विवाद को लेकर करीब आधे घंटे तक चली गोलियां, तीन की मौत

MediaIndiaLive

3 Dead As Two Groups Open Fire At Each Other Over Land Dispute In UP’s Barely

3 Dead As Two Groups Open Fire At Each Other Over Land Dispute In UP's Barely
3 Dead As Two Groups Open Fire At Each Other Over Land Dispute In UP’s Barely

पुलिस के मुताबिक, अनुसार रायपुर हंस ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश सिंह के नेतृत्व में एक गुट ने पहले फायरिंग की। पूर्व प्रधान का तीनों मृतकों से करीब 135 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद था। जवाबी कार्रवाई में दूसरे समूह ने भी गोलियां चलाईं।

3 Dead As Two Groups Open Fire At Each Other Over Land Dispute In UP’s Barely

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक गांव में जमीन विवाद में बड़ा बवाल हुआ है। जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फरीदीपुर थाना क्षेत्र के कटका रमन ग्राम पंचायत के गोविंदपुर में बुधवार देर शाम हुई। पुलिस ने कहा कि मृतकों में सरदार परमवीर सिंह और देवेंद्र सिंह शामिल हैं, जबकि तीसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अनुसार रायपुर हंस ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश सिंह के नेतृत्व में एक गुट ने पहले फायरिंग की। पूर्व प्रधान का तीनों मृतकों से करीब 135 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद था। पुलिस ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में दूसरे समूह ने भी गोलियां चलाईं। मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालाता को काबू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोशीमठ से 82 KM दूर कर्णप्रयाग में भी बिगड़े हालात! दर्जनों मकानों में दरारें, लोग घर छोड़ने को मजबूर

Uttarakhand | Cracks in Karnaprayag, 82 km from Joshimath, are as wide and scary
Uttarakhand | Cracks in Karnaprayag, 82 km from Joshimath, are as wide and scary

You May Like

error: Content is protected !!