उप्र: ‘इस्लाम कुबूल कर लूंगा, सिस्टम से भरोसा उठ गया”, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़े, MLC उम्मीदवार डॉ. आकाश

MediaIndiaLive

UP | “I’ll convert to Islam,” says MLC candidate, ‘I have lost faith in the system, Agra; India

UP | "I'll convert to Islam," says MLC candidate, 'I have lost faith in the system, Agra; India
UP | “I’ll convert to Islam,” says MLC candidate, ‘I have lost faith in the system, Agra; India

रोते हुए आकाश अग्रवाल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और यहां तक कह दिया कि सिस्टम से उनका भरोसा उठ गया है, इसलिए वे अगले महीने लखनऊ की शाही ईदगाह में इस्लाम कुबूल कर लेंगे।

UP | “I’ll convert to Islam,” says MLC candidate, ‘I have lost faith in the system, Agra; India

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों के दौरान आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल फूट फूटकर रोने लगे। रोते हुए आकाश अग्रवाल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और यहां तक कह दिया कि सिस्टम से उनका भरोसा उठ गया है, इसलिए वे अगले महीने लखनऊ की शाही ईदगाह में इस्लाम कुबूल कर लेंगे।

आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पूरे 12 जिलों में उनके प्रबंधकों और समर्थकों को जब चाहा, तब उठा लिया गया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से अफवाहें फैलाई जाती हैं, आरोप लगाए जाते हैं और गाली-गलौज की जाती है।

इतना ही नहीं आकाश अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाते हुए ए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होने लगा है, जैसे वह पाकिस्तान से आया हुआ कोई आतंकवादी हों। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार या जीत से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अपने समर्थकों और परिवार के साथ कथित व्यवहार से वह बेहद आहत हैं। वोटरगाइड देखें

इसके अलावा आकाश अग्रवाल ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बूथ नंबर-20 खैरागढ़ में बीजेपी उम्मीदवार के भतीजे ने बूथ लूट लिया, जिसका वीडियो वह कमिश्नर को भेज चुके हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि खैरागढ़ में पीठासीन अधिकारी ने खाना खाने के बहाने सभी मतदाताओं को बाहर निकाल दिया और कमरा बंद कर दिया। फतेहाबाद और छाता (बूथ नंबर-40) में भी बूथ कैप्चरिंग हुई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान हुआ। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी खंड शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भी छह खंडों में मतदान कराया गया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड: BJP के पूर्व विधायक राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति

Ankita Bhandari murder case | Ankita Bhandari case: Actress Urmila Sanawar, ex-MLA Suresh Rathore agree for narco test
Ankita Bhandari murder case | Ankita Bhandari case: Actress Urmila Sanawar, ex-MLA Suresh Rathore agree for narco test

You May Like

error: Content is protected !!