अंकिता भंडारी हत्याकांड: BJP के पूर्व विधायक राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति

MediaIndiaLive

Ankita Bhandari murder case | Ankita Bhandari case: Actress Urmila Sanawar, ex-MLA Suresh Rathore agree for narco test

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की पहचान को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई है।

Ankita Bhandari murder case | Ankita Bhandari case: Actress Urmila Sanawar, ex-MLA Suresh Rathore agree for narco test

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की पहचान को लेकर राठौर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई है। हाल ही में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने देहरादून की सीबीआई कोर्ट पहुंचकर नार्को टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति जताई है और जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।

दूसरी ओर, इस मामले से जुड़ी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को भी अदालत की ओर से नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद वह भी सीबीआई कोर्ट पहुंचीं। उर्मिला ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने का समय भी मांगा है। हालांकि, नार्को टेस्ट के लिए सहमति देना किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं करता है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस प्रक्रिया से क्या सामने आता है।

सीबीआई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने वायरल ऑडियो से जुड़े मामले में नार्को टेस्ट के लिए सहमति लेने के उद्देश्य से दोनों को नोटिस जारी किया था। अदालत ने शुक्रवार को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। पूर्व विधायक सुरेश राठौर सुबह करीब 10:30 बजे अदालत पहुंचे। उन्होंने नार्को टेस्ट कराने की सहमति दी। इसके करीब आधे घंटे बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर भी कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने भी टेस्ट के लिए सहमति जताई।

दोनों की पेशी अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी के नाम को लेकर वायरल हुए ऑडियो-वीडियो की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, सहमति मिलने के बाद भी टेस्ट की प्रक्रिया और उससे संबंधित शर्तों पर आगे की कार्रवाई होनी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिलीपिंस में विमान हादसा, हवा में टकराए वायु सेना के दो प्लेन; 4 पायलट की मौत

Philippines| 2 Army Planes Crash Mid-Air During Training In Philippines, 4 Pilots Killed
Philippines| 2 Army Planes Crash Mid-Air During Training In Philippines, 4 Pilots Killed

You May Like

error: Content is protected !!