उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

MediaIndiaLive

Singer Jubin Nautiyal’s father, Ramsharan Nautiyal, joins Congress days after quitting BJP

Singer Jubin Nautiyal's father, Ramsharan Nautiyal, joins Congress days after quitting BJP
Singer Jubin Nautiyal’s father, Ramsharan Nautiyal, joins Congress days after quitting BJP

रामशरण नौटियाल बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं। नौटियाल पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं। वह करीब 12 साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

Singer Jubin Nautiyal’s father, Ramsharan Nautiyal, joins Congress days after quitting BJP

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता रामशरण नौटियाल सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में नौटियाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इतिहासजानें

रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में वापसी पर कुमारी सैलजा ने क्या कहा?

रामशरण नौटियाल बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं। नौटियाल पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं। वह करीब 12 साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

नौटियाल का कांग्रेस में स्वागत करते हुए सैलजा ने कहा कि पार्टी के पुराने साथी की घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पुराने साथी रामशरण नौटियाल जी को बीजेपी में घुटन महसूस हुई। वहां के माहौल और काम से उनका मन खिन्न हो गया। रामशरण नौटियाल जी फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं उनका स्वागत करती हूं।’’

गणेश गोदियाल ने स्वागत किया

गोदियाल ने भी नौटियाल का पार्टी में स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके आने से उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज रामशरण नौटियाल जी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर मैं कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत करता हूं। हमें उम्मीद है कि नौटियाल जी की मौजूदगी से कांग्रेस पार्टी को ताकत मिलेगी।’’

नौटियाल 2022 में उत्तराखंड के चकराता विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह देहरादून के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, CCTV में दिखे संदिग्ध, कोटा से 3 लोग हिरासत में लिए गए

3 suspects arrested for firing on Tiger Shroff in Kota, India
3 suspects arrested for firing on Tiger Shroff in Kota, India

You May Like

error: Content is protected !!