स्वतंत्र भारद्वाज पर पॉक्सो एफआईआर भी दर्ज; पुराने केस में एससी/एसटी एक्ट भी लगाया गया, कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

MediaIndiaLive

SC/ST, intimidation charges added against Hindutva influencer Swatantra Bhardwaj; POCSO invoked too

SC/ST, intimidation charges added against Hindutva influencer Swatantra Bhardwaj; POCSO invoked too
SC/ST, intimidation charges added against Hindutva influencer Swatantra Bhardwaj; POCSO invoked too

दलित छात्रा निशु मामले के मुख्य आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भारत छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

SC/ST, intimidation charges added against Hindutva influencer Swatantra Bhardwaj; POCSO invoked too

दिल्ली पुलिस ने हिंदुत्व ‘इंफ्लूएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके कुछ ही घंटों पहले दिल्ली पुलिस ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को आश्वासन दिया था कि दलित निशु के पिता पर हमला करने के आरोप में भारद्वाज को 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खुद को ‘कट्टर हिंदू’ बताने वाले भारद्वाज का पता लगाने के लिए कई टीम तैनात की गई थी।

पहचान छुपाने के लिए उसने हेलमेट पहन रखा था

इससे पहले स्वतंत्र भारद्वाज नैथला गांव से मोटरसाइकिल पर खुर्जा की ओर निकला था और अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने हेलमेट पहन रखा था। उसका पता लगाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस की कई टीम तैनात की गईं। उसकी तलाश के दौरान पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों से भी पूछताछ की।

खुद को ‘कट्टर हिंदू’ बताने वाले भारद्वाज को वायरल वीडियो में यह स्वीकार करते हुए देखा गया कि उसने प्रदर्शन के दौरान निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार की ‘खोपड़ी फोड़ दी’ और अपराध की गंभीरता के बावजूद वह जेल जाने से बच गया।

कॉकरोच जनता पार्टी ने भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में संसद मार्ग थाने पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आश्वासन दिया कि उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र: सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराने को लेकर मचा बवाल, सपा सांसद इकरा हसन ने सरकार से पूछे सवाल तो किया हाउस अरेस्ट

MP Iqra Hasan put under house arrest amid Saharanpur mosque demolition in UP
MP Iqra Hasan put under house arrest amid Saharanpur mosque demolition in UP

You May Like

error: Content is protected !!