महाराष्ट्र में BJP पदाधिकारी 3404 SIR फॉर्म फोटोकॉपी करते पकड़ा गया 5 ‘छोटी मछली’ बीएलओ निलंबित, चुनाव आयोग फिर सवालों में

MediaIndiaLive

BJP worker caught photocopying 3,404 SIR forms with voter details in Navi Mumbai; 5 BLOs suspended

BJP worker caught photocopying 3,404 SIR forms with voter details in Navi Mumbai; 5 BLOs suspended
BJP worker caught photocopying 3,404 SIR forms with voter details in Navi Mumbai; 5 BLOs suspended

यह मामला तब सामने आया जब शिवसेना (यूबीटी) के एक स्थानीय नेता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पदाधिकारी सूरज पाटिल को खारघर की एक दुकान पर पनवेल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े 3,404 एसआईआर फॉर्म के साथ पकड़ा।

BJP worker caught photocopying 3,404 SIR forms with voter details in Navi Mumbai; 5 BLOs suspended

विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर आई है जिससे, चुनाव आयोग के ऊपर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, नवी मुंबई की एक दुकान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय कार्यकर्ता को मतदाताओं की जानकारी वाले 3,000 से ज्यादा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म की फोटोकॉपी करते हुए पकड़ा गया। इस मामले के सामने आने के बाद आनन-फानन में पांच बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को निलंबित कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला तब सामने आया जब शिवसेना (यूबीटी) के एक स्थानीय नेता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पदाधिकारी सूरज पाटिल को खारघर की एक दुकान पर पनवेल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े 3,404 एसआईआर फॉर्म के साथ पकड़ा।

उन्होंने बताया कि संबंधित प्रशासन को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद राजस्व अधिकारियों ने जब्त दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई और पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जिलाधिकारी ने क्या कहा?

जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार जब्त दस्तावेजों में पनवेल विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 188) के असली एसआईआर फॉर्म शामिल थे, जिनमें मतदाताओं के फोटो, निजी जानकारी और बीएलओ के आधिकारिक हस्ताक्षर थे।

रायगढ़ के जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे अधिकारियों ने दस्तावेज़ों की जांच की और पाया कि वे असली थे और यह बीएलओ की जिम्मेदारी थी। इसलिए, हमने उस इलाके के पांच बीएलओ को निलंबित कर दिया।’’

खारघर पुलिस ने दर्ज किया मामला

खारघर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पाटिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि पाटिल को हिरासत में लिया गया और रिहा करने से पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें नोटिस दिया गया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर ब्रेक फेल होकर बस सड़क किनारे बैठे दो चचेरे भाइयों पर पलटी, मौत; 11 घायल

2 killed, 11 injured after bus overturns in Uttarakhand, India
2 killed, 11 injured after bus overturns in Uttarakhand, India

You May Like

error: Content is protected !!