राजस्थान के टोंक में तेंदुए ने किया इंसानों पर हमला, दो लोग घायल

MediaIndiaLive

Two men were injured after a leopard attacked them in Rajasthan’s Tonk, India

Two men were injured after a leopard attacked them in Rajasthan's Tonk, India
Two men were injured after a leopard attacked them in Rajasthan’s Tonk, India

राजस्थान के टोंक जिले में सोमवार को तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

Two men were injured after a leopard attacked them in Rajasthan’s Tonk, India

राजस्थान के टोंक जिले में सोमवार को तेंदुए के हमले में शराब की दुकान के एक ‘सेल्समैन’ समेत दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना टोडारायसिंह कस्बे में हुई जहां तेंदुए ने पहले शराब की दुकान के बाहर एक व्यक्ति फतेह लाल कोली (40) पर हमला किया। इसके बाद वह दुकान के अंदर घुस गया और वहां मौजूद ‘सेल्समैन’ संजय गुर्जर (25) पर भी हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, ‘सेल्समैन’ किसी तरह दुकान से बाहर निकलने में सफल रहा।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किए। तेंदुए को बेहोश करने के लिए प्रशिक्षित टीम को भी मौके पर भेजा गया।

घटना के बाद शराब की दुकान के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

अधिकारियों के अनुसार, दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज से पूरी घटना की जानकारी मिली।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिक्किम के नामची जिले में सुरंग ढहने से आठ मजदूरों की मौत, कई दबे

Eight workers killed in tunnel collapse in Sikkim's Namchi district; India
Eight workers killed in tunnel collapse in Sikkim's Namchi district; India

You May Like

error: Content is protected !!