वियतनाम में भारतीयों को ले जा रही नाव पलटी, भारतियों समेत 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 21 को बचाया गया

sagar parvez

Indian tourists among 15 killed as speedboat capsizes in Vietnam, dozens rescued

Indian tourists among 15 killed as speedboat capsizes in Vietnam, dozens rescued
Indian tourists among 15 killed as speedboat capsizes in Vietnam, dozens rescued

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल थे। हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई, जबकि बाकी 21 लोगों को बचा लिया गया।

Indian tourists among 15 killed as speedboat capsizes in Vietnam, dozens rescued

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव बीच समुद्र में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर बनाए गए हैं।

वियतनामी न्यूज पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल’ के अनुसार, एक ‘स्पीडबोट’ 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार सदस्यों को लेकर ‘होन मे रुट’ से ‘एन थोई पोर्ट’ जा रही थी, तभी ‘होन मे रुट न्गोई’ से लगभग 400 मीटर दूर वह पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए। इस न्यूज पोर्टल के मुताबिक, इस घटना में कुल 15 लोगों की मौत हुई।

रिपार्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल थे। हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई, जबकि बाकी 21 लोगों को बचा लिया गया। हादसे की खबर मिलते ही वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की।

दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा, “एक बेहद दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है। हादसे के सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है, स्थानीय अधिकारियों की तरफ से खोज और बचाव अभियान फिलहाल जारी है।

भारतीय दूतावास ने कहा कि तलाश और बचाव अभियान जारी है। इस घटना के सिलसिले में जानकारी और मदद मुहैया कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं। हालांकि, भारतीय दूतावास ने लोगों की मौत के बारे में अबतक कोई विवरण नहीं दिया है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!