चीन में बड़ा हादसा, कोयला खदान में धमाका, 90 की जान गई, 247 मजदूर काम कर रहे थे

sagar parvez

International | Gas explosion at Chinese coal mine kills at least 90

International | Gas explosion at Chinese coal mine kills International | Gas explosion at Chinese coal mine kills at least 90at least 90
International | Gas explosion at Chinese coal mine kills at least 90

चीन के शांक्सी प्रांत की एक कोयला खदान में हुए बड़े धमाके में 90 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग अब भी लापता हैं. हादसे के समय खदान में 247 मजदूर मौजूद थे

International | Gas explosion at Chinese coal mine kills at least 90

चीन के शांक्सी प्रांत में कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में कम से कम 90 मजदूरों की मौत हो गई. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जांच और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं.

चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट हुआ. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम को हुई इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 90 हो गई है. यह हादसा बीजिंग से 520 किलोमीटर दूर, शुक्रवार शाम लगभग 7.29 बजे शांक्सी प्रोविंस के किनयुआन काउंटी स्थित लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ.

यह घटना उस समय हुई, जब खदान के अंदर कुल 247 मजदूर काम कर रहे थे. शुरुआती रिपोर्ट में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि 200 से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया था कि खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर खतरनाक सीमा से ऊपर पहुंच गया था. हादसे से पहले कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के रिसाव का अलर्ट जारी किया गया था. इसके थोड़ी ही देर बाद भीषण विस्फोट हो गया. यह गैस बेहद जहरीली होती है और इसमें कोई गंध नहीं होती. कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई गई थी, जबकि कई लोग लंबे समय तक खदान के अंदर फंसे रहे.

शी जिनपिंग ने दिए सख्त निर्देश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को घायलों के इलाज और राहत कार्य में ‘कोई कसर न छोड़ने’ का निर्देश दिया है. उन्होंने हादसे के कारणों की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी दिए. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक शी जिनपिंग ने कहा कि सभी क्षेत्रों और विभागों को इस हादसे से सबक लेना चाहिए और कार्यस्थल की सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क रहना होगा. उन्होंने बड़े और विनाशकारी हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर दिया.

रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया में आए फुटेज में हेलमेट पहने बचावकर्मी स्ट्रेचर लेकर दौड़ते दिखाई दिए. घटनास्थल पर एंबुलेंस और राहत टीमों की भारी मौजूदगी देखी गई. स्थानीय प्रशासन के अनुसार बचाव अभियान लगातार जारी है और हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी गई है.

बीते कुछ सालों का सबसे बड़ा खनन हादसा

यह दुर्घटना पिछले दस वर्षों में चीन के सबसे घातक खनन हादसों में गिनी जा रही है. इससे पहले 2023 में उत्तरी चीन के इनर मंगोलियाा में एक ओपन-पिट कोयला खदान धंसने से 53 लोगों की मौत हुई थी. वहीं 2009 में हेइलोंगजियांग प्रांत की एक खदान में विस्फोट में 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी.

2000 के दशक की शुरुआत में गैस विस्फोट और बाढ़ जैसी घटनाओं में बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत होती थी. इसके बाद सरकार ने सुरक्षा मानकों को मजबूत किया और खदानों में निगरानी व्यवस्था बढ़ाई, जिससे हादसों में कमी आई. हालांकि, अब भी कोयला क्षेत्र में विस्फोट जैसी घटनाएं हो रही हैं.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना के वक्त अंदर मौजूद थे ट्रंप, संदिग्ध हमलावर ढेर

International | Suspect killed after opening fire on Secret Service near White House
International | Suspect killed after opening fire on Secret Service near White House

You May Like

error: Content is protected !!