नौसेना की खूफिया जानकारी पाक को देता था, ISI का जासूस निकला इंडियन नेवी का लांस नायक आदर्श कुमार, आगरा से गिरफ्तार

sagar parvez

UP ATS arrest Navy personnel Adarsh kumar from Agra for spying for Pakistan’s ISI

UP ATS arrest Navy personnel Adarsh kumar from Agra for spying for Pakistan's ISI
UP ATS arrest Navy personnel Adarsh kumar from Agra for spying for Pakistan’s ISI

UP ATS के हाथ बड़ी सफलता लगी है. ATS ने एक पाकिस्तानी जासूस को आगरा से गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि ये जासूस कोई और नहीं बल्कि भारतीय नौसेना का लांस नायक है, जो युद्धपोतों की फोटो और खूफिया जानकारी ISI से साझा कर रहा था.

UP ATS arrest Navy personnel Adarsh kumar from Agra for spying for Pakistan’s ISI

उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (UP ATS) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारतीय नौसेना के एक लांस नायक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान आदर्श कुमार उर्फ लकी के रूप में हुई है. आरोपी आगरा जिले के कागारौल थाना क्षेत्र के चीतपुर गांव का निवासी है.

24 वर्षीय आदर्श कुमार वर्तमान में दक्षिणी नेवल कमांड, कोच्चि (केरल) में लांस नायक के पद पर तैनात था. ATS को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कोई व्यक्ति पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में रहकर भारत की संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा कर रहा है. गहन जांच और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के बाद लकी का नाम सामने आया. जासूसी के आरोप और सबूत जांच में पाया गया कि लकी ने ISI एजेंटों को भारतीय युद्धपोतों की गोपनीय तस्वीरें और विस्तृत जानकारी भेजी.

UP ATS ने आगरा से गिरफ्तार किया

अपने बैंक खाते से पाकिस्तानी हैंडलर को पैसे ट्रांसफर किए. अन्य बेहद संवेदनशील डिटेल्स साझा कीं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती थीं. ATS की टीम ने आगरा के कागारौल क्षेत्र से उसे दबोचा. पूछताछ और उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की फॉरेंसिक जांच से जासूसी की पुष्टि हुई. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

हनीट्रैप का बहाना

एजेंसियां अब इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि क्या लकी भी हनीट्रैप का शिकार हुआ? बता दें कि पाकिस्तानी ISI अक्सर सोशल मीडिया या फर्जी प्रोफाइल्स के जरिए लोगों को फंसाकर जासूसी करवाती है. एक साल पहले 2025 में आगरा से ही रविंद्र कुमार नामक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी को इसी तरह के हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया गया था.

वह फेसबुक पर नेहा शर्मा नाम की एक महिला के संपर्क में आया और गगनयान प्रोजेक्ट, ड्रोन और अन्य गोपनीय दस्तावेज ISI को भेज रहा था. ATS को शक है कि लकी का मामला भी इसी पैटर्न पर आधारित हो सकता है. ATS और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अब इस जासूसी नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं. पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस साजिश में और लोग शामिल हैं या कोई बड़ा रैकेट सक्रिय है

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक्टर फरमान खान की हुई मोनालिसा भोसले, महाराष्ट्र के रहने वाले अपने प्रेमी फरहान से केरल में की शादी

Monalisa the 'Kumbh Mela girl' viral sensation, married actor/model Farman Khan in Kerala
Monalisa the 'Kumbh Mela girl' viral sensation, married actor/model Farman Khan in Kerala

You May Like

error: Content is protected !!