उत्तर प्रदेश: लड़की से छेड़छाड़ केस में हिंदु रक्षा दल का दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित गिरफ्तार, ऑटो में बैठाकर ले गई पुलिस

sagar parvez
Daksh Chaudhary & Akku Pandit were arrested by the Ghaziabad police for molesting a woman
Daksh Chaudhary & Akku Pandit were arrested by the Ghaziabad police for molesting a woman

उत्तर प्रदेश: लड़की से छेड़छाड़ केस में हिंदु रक्षा दल का दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित गिरफ्तार, ऑटो में बैठाकर ले गई पुलिस

Daksh Chaudhary & Akku Pandit were arrested by the Ghaziabad police for molesting a woman

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के लोनी के अंकुर बिहार थाना क्षेत्र में बुधवार को होली के दौरान छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में हिंदू रक्षा दल के अक्कू पंडित और दक्ष चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पिस्टल लहराने वाला मुख्य आरोपी हरेंद्र अभी भी फरार है।

यह घटना 4 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे कलावा वाटिका के पास बी-5 ब्लॉक में हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी में कुछ बच्चे और महिलाएं होली खेल रहे थे। बच्चों के रंग भरे गुब्बारे लगने से कुछ महिलाएं नाराज हो गईं। इसी दौरान, फ्लैट में रहने वाले हरेंद्र की पत्नी बच्चों के बचाव में आईं, जिससे महिलाओं से उनकी बहस बढ़ गई।

स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी। आरोप है कि अक्कू पंडित और दक्ष चौधरी ने स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की।

पुलिस ने अक्कू पंडित और दक्ष चौधरी को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया। हालांकि, पिस्टलधारी हरेंद्र मौके से फरार होने में सफल रहा। इस मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे दर्जनों समर्थकों के साथ अंकुर बिहार थाने पहुंचे। उन्होंने अक्कू पंडित और दक्ष चौधरी को गिरफ्तार करने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के रिठाला में लगी आग, 50 से ज़्यादा झुग्गियां जलकर खाक

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. आग बुझाने के बाद मलबे में एक लड़की का जला हुआ शव मिला, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया. दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के […]
A fire broke out in the slums near Rithala Metro Station in Delhi

You May Like

error: Content is protected !!