जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता लक्की ओबोराय की हत्या, 8 से 9 राउंड फायरिंग हुई, पांच गोलियां लगी

admin

Punjab | AAP leader Lucky Oberoi shot at by armed assailants near a gurudwara in Jalandhar this morning

Punjab | AAP leader Lucky Oberoi shot at by armed assailants near a gurudwara in Jalandhar this morning
Punjab | AAP leader Lucky Oberoi shot at by armed assailants near a gurudwara in Jalandhar this morning

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आप नेता लक्‍की ओबेराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक के बाद एक कई गोलियां मारी गई।

Punjab | AAP leader Lucky Oberoi shot at by armed assailants near a gurudwara in Jalandhar this morning

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोलियां मार कर की गई हत्या. बताया जा रहा है कि लक्की के शरीर में पांच गोलियां लगी हैं और उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद से जालंधर शहर में डर का माहौल बन गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी. लक्की कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी है.

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता का कत्ल हुआ है. जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में आज यानी शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं. यह घटना मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई. यहां अज्ञात हमलावरों ने करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग कर लक्की ओबरॉय को मौत के घाट उतार दिया. लक्की ओबेरॉय के रिश्तेदार कुलदीप ओबेरॉय ने लक्की के मौत की पुष्टि की है. गोली लगने से लक्की घायल हो गए थे, मगर अस्पताल में उन्हें डेड घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद इलके में दहशत का माहौल है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अचानक THAR गाड़ी में सवार लक्की ओबेरॉय पर हमला किया. ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए. इस घटना में लक्की ओबेरॉय को पांच-6 गोलियां लगीं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम शुरू हो चुका है. मौके से गोलियों के कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस ने शव को भी कब्जे में ले लिया है.

अस्पताल में हुई मौत

बताया गया कि फायरिंग के बाद घायल लक्की ओबेरॉय को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया. हालाकंि, अस्पताल में लक्की ओबेरॉय की मौत हो गई. लक्की ओबेरॉय जालंधर कैंट की प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी थे. उनकी पत्नी ने निगम का चुनाव लड़ा था, मगर वह हार गई थीं.

इलाके में तनाव

बहरहाल, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पार्टी नेताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों से हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

कौन थे लक्की ओबेरॉय?

लक्की ओबेरॉय के शरीर में पांच गोलियां लगी थीं. इस घटना के बाद से जालंधर शहर में डर का माहौल बन गया है. लक्की ओबेरॉय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी. लक्की ओबेरॉय कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी थे.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, छह की मौत

6 killed as speeding truck runs over bus passengers on Yamuna Expressway in Mathura
6 killed as speeding truck runs over bus passengers on Yamuna Expressway in Mathura

You May Like

error: Content is protected !!