जम्मू-कश्मीर: सांबा के सैन्य शिविर में गोलीबारी, जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) की मौत

MediaIndiaLive

Jammu and Kashmir: Firing at a military camp in Samba, JCO killed

Jammu and Kashmir: Firing at a military camp in Samba, JCO killed
Jammu and Kashmir: Firing at a military camp in Samba, JCO killed

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सैन्य शिविर के भीतर हुई गोलीबारी में सेना के एक जेसीओ की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना की जांच जारी है।

Jammu and Kashmir: Firing at a military camp in Samba, JCO killed

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक सैन्य शिविर के भीतर गोलीबारी की घटना में सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की मौत हो गई। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार देर रात को हुई और इसकी जांच की जा रही है। साथ ही, गोलीबारी में किसी भी आतंकी साजिश से इनकार किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, “जम्मू के सांबा में तैनात सेना की एक यूनिट के जेसीओ को ड्यूटी के दौरान गोली लग गई और दुर्भाग्यवश ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल, आतंकी संलिप्तता की आशंका को खारिज कर दिया गया है।”

प्रवक्ता ने बताया, “घटना की जांच जारी है और तथ्य सामने आने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।”

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में टीचर राव दानिश की गोली मारकर हत्या; सिर में मारी 2 गोली

On campus, Aligarh teacher Rao Danish shot twice in head by bike-borne gunman, dies... मृतक की पहचान पूर्व छात्र राव दानिश के रूप में हुई है
On campus, Aligarh teacher Rao Danish shot twice in head by bike-borne gunman, dies

You May Like

error: Content is protected !!