मुंबई: दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी आग में झुलसे 18 में से 2 की हालत गंभीर

admin

Mumbai: Woman dead, 18 injured after fire breaks out in 24-storey residential building

Mumbai: Woman dead, 18 injured after fire breaks out in 24-storey residential building
Mumbai: Woman dead, 18 injured after fire breaks out in 24-storey residential building

इमारत में रहने वाले 36 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से 19 को कई अस्पतालों में ले जाया गया। रोहित अस्पताल में भर्ती 7 लोगों में से एक महिला की मौत हो गई। एक पुरुष की हालत गंभीर है।

Mumbai: Woman dead, 18 injured after fire breaks out in 24-storey residential building

मुंबई के दहिसर में रविवार को 24 मंजिला इमारत में आग लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दहिसर पूर्व के शांति नगर में स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी में अपराह्न करीब तीन बजे आग लगी।

उन्होंने कहा, “इमारत में रहने वाले 36 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से 19 को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। रोहित अस्पताल में भर्ती सात लोगों में से एक महिला की मौत हो गई। एक पुरुष की हालत गंभीर है। अन्य की हालत स्थिर है। घायलों में से दस को नॉर्दर्न केयर अस्पताल और एक-एक को प्रगति अस्पताल व नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।”

अधिकारी ने बताया, “शाम करीब 4:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया और शाम 6:10 बजे पूरी तरह से बुझा दी गई। शीतलन अभियान जारी है। आग चौथी मंजिल तक ही रही।”

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। शुरुआत में, नगर निगम अधिकारियों ने कहा था कि आग इमारत की सातवीं मंजिल पर लगी थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UP: अंबेडकरनगर में अगस्त महीने में 40 नाबालिग समेत 56 लड़कियों के अपहरण

UP | 56 girls including 40 minors Kidnapped in Ambedkar Nagar in the month of August
UP | 56 girls including 40 minors Kidnapped in Ambedkar Nagar in the month of August

You May Like

error: Content is protected !!