जापान अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नहीं रह गया है. जापान की अर्थव्यवस्था सिकुड़ने के कारण जर्मनी अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.
Germany overtakes Japan as third-biggest economy
जर्मनी 2023 में जापान के पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख दीपक जसानी ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि जापान का नॉमिनल जीडीपी पिछले साल कुल 4.2 लाख करोड़ डॉलर या लगभग 591 लाख करोड़ येन था। पिछले महीने घोषित जर्मनी का जीडीपी 4.4 लाख करोड़ डॉलर से 4.5 लाख करोड़ डॉलर के बीच था।
वास्तविक जीडीपी पर कैबिनेट कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, नवीनतम अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साल-दर- साल आधार पर जापानी अर्थव्यवस्था में 0.4 प्रतिशत का संकुचन रहा। पूरे साल के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद पिछले वर्ष की तुलना में 1.9 प्रतिशत बढ़ गया।
इससे पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.3 प्रतिशत संकुचन रहा था। उन्होंने कहा कि लगातार दो तिमाहियों में संकुचन को व्यापक रूप से तकनीकी मंदी माना जाता है।