तेलंगाना: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत, महिला घायल

MediaIndiaLive

5, including 2 children, killed after truck rams their car on highway in Telangana

5, including 2 children, killed after truck rams their car on highway in Telangana
5, including 2 children, killed after truck rams their car on highway in Telangana

नार्केटपल्ली-अडंकी हाईवे पर कृष्णा नगर कॉलोनी में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। मृतक मिरयालागुडा मंडल के नंदीपाडु गांव के रहने वाले थे। वे पड़ोसी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक मंदिर के दर्शन के बाद घर लौट रहे थे जब ये हादसा हुआ।

5, including 2 children, killed after truck rams their car on highway in Telangana

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित दो परिवारों के पांच सदस्यों की मौत हो गई। रविवार देर रात मिरयालागुडा में हुए हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नार्केटपल्ली-अडंकी हाईवे पर कृष्णा नगर कॉलोनी में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। मृतक मिरयालागुडा मंडल के नंदीपाडु गांव के रहने वाले थे। वे पड़ोसी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक मंदिर के दर्शन के बाद घर लौट रहे थे जब ये हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान चेरुकुपल्ली महेश (32), उनकी पत्नी ज्योति (30), बेटी ऋषिता (6), महेश के भाई बी. महेंद्र (32), उनके बेटे लियोनिस (2) के रूप में की गई है। महेश की पत्नी माधवी गंभीर रूप से घायल है। उसे मिर्यालगुडा एरिया अस्पताल ले जाया गया और बाद में एक निजी अस्पताल में भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी और भाग गया। पुलिस ने ट्रक की पहचान और पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागपुर: मां-बेटी से बलात्कार, पैरोल पर जेल से छूटे उम्रकैद की सजा काट रहे हत्यारे ने वारदात को दिया अंजाम

Criminal, out on parole, arrested for raping woman, her daughter in Nagpur
Criminal, out on parole, arrested for raping woman, her daughter in Nagpur

You May Like

error: Content is protected !!