ग्रेटर नोएडा: रोडवेज बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 5 को रौंदा, 3 की मौत

MediaIndiaLive

Three killed as bus driver suddenly suffers heart attack and hits motorbikes in Greater Noida

Three killed as bus driver suddenly suffers heart attack and hits motorbikes in Greater Noida
Three killed as bus driver suddenly suffers heart attack and hits motorbikes in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में रोडवेज बस चलाते वक्त ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद 30 सवारियों से भरी बस बेकाबू हो गई और आगे जा रहे 5 बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक की हालत गंभीर है। सवारियों ने ही किसी तरह से बस को रोका।

Three killed as bus driver suddenly suffers heart attack and hits motorbikes in Greater Noida

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रोडवेज बस चलाते समय ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद 30 यात्रियों से भरी बस बेकाबू हो गई और आगे जा रहे 5 बाइक सवार को रौंद दिया. हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर है. सवारियों ने ही किसी तरह से बस को रोका. ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के वक्त बस की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे थी. हादसा दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक मंडी श्याम नगर के पुल के पास बुधवार दोपहर 12:20 बजे हुआ. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने नोएडा-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया. पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया. रोडवेज बस बुलंदशहर डिपो की है.

हादसे के वक्त बस नोएडा से बुलंदशहर जा रही थी. दनकौर रेलवे स्टेशन के पास अचानक ड्राइवर ब्रह्म सिंह के सीने में दर्द हुआ और उसने बस से नियंत्रण खो दिया. बस ने 2 बाइकों को टक्कर मारी और रौंद दिया, तब यात्रियों का ध्यान ड्राइवर पर गया. उन्होंने देखा कि ड्राइवर बेसुध पड़ा है. यात्रियों में से कुछ ने किसी तरह से बस में ब्रेक लगाया.

बस के ड्राइवर की पहचान बुलंदशहर के सलेमपुर के निवासी ब्रह्म सिंह (38) के रूप में हुई है, जबकि बाइक सवार मृतकों की पहचान सुशील (35), बुलंदशहर निवासी करन (32) और हाथरस निवासी बदन सिंह (37) के रूप में हुई है, जबकि, एटा के रहने वाले कमलेश (39) घायल हैं. बदन और कमलेश आपस में जीजा साले हैं. दूसरी बाइक पर सवार करन और सुशील दोस्त थे। करन दनकौर में बहन के यहां रहकर दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मप्र: CM का पहला फैसला, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बैन, खुले में गोश्त की बिक्री पर रोक

Mohan Yadav orders bans meat sale, loudspeakers in religious places on first day as MP CM
Mohan Yadav orders bans meat sale, loudspeakers in religious places on first day as MP CM

You May Like

error: Content is protected !!