अग्निवीर योजना को लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा, राहुल-प्रियंका भी होंगे शामिल

MediaIndiaLive

Mission 2024 | In Uttarakhand, Congress to hold padyatra over Agniveer Scheme, Rahul, Priyanka to join

Mission 2024 | In Uttarakhand, Congress to hold padyatra over Agniveer Scheme, Rahul, Priyanka to join
Mission 2024 | In Uttarakhand, Congress to hold padyatra over Agniveer Scheme, Rahul, Priyanka to join

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि अग्निवीर योजना के खिलाफ पदयात्रा की रूपरेखा जल्द बनाई जाएगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पदयात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड और महिला अत्याचार जैसे मुद्दे भी अलग से उठाए जाएंगे।

Mission 2024 | In Uttarakhand, Congress to hold padyatra over Agniveer Scheme, Rahul, Priyanka to join

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस आलाकमान के साथ उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में चार घंटे तक चली इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

इस बैठक में फैसला हुआ कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अग्निवीर योजना को बड़ा मुद्दा बनाएगी। साथ ही फैसला हुआ कि अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगी। कांग्रेस की इस पदयात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ तमाम बड़े नेता भी शामिल होंगे।

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक की तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड राज्य आज नई चुनौतियों से जूझ रहा है। राज्य में हमारे नेता व कार्यकर्त्ता एक प्रबल विपक्ष की भूमिका निभा, बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड में सब लोग मिलजुल कर रहें और राज्य को प्रगति की ओर ले जाएं। कांग्रेस पार्टी का संगठन समाज के कमज़ोर लोगों की आवाज़ निरंतर उठा रहा है। वर्तमान में हमारा कर्त्तव्य उत्तराखंड में आए बाढ़ और भूस्खलन के संकट में जनता की मदद करना है और सरकारी तंत्र से मदद दिलवाना है। हम हिमालय के राज्यों के जलवायु परिवर्तन और प्रकृति से मानव खिलवाड़ के चलते हुए दुष्प्रभाव पर ठोस नीति बनाने के पक्षधर हैं, जिसमें विकास का कोई भी कार्य स्थानीय लोगों के सहमति से ही हो।

राज्य के नेताओं के साथ बैठक के बाद राहुल गांधी ने अपनी फ़ेसबुक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना जैसे अन्याय और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ़ आवाज उठाएगी और राज्य में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करेगी।

बैठक के बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आलाकमान द्वारा ली गई है। बैठक में आगामी रणनीति तैयार की गई। उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मार्गदर्शन मिला है। 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी इस बैठक से मजबूत होकर निकलेगी। बैठक में जो सुझाव और कार्यक्रम मिले हैं, उन्हें उत्तराखंड में मजबूती से लागू किया जाएगा।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि अग्निवीर योजना से उत्तराखंड को बड़ा नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में पदयात्रा निकालेगी। उत्तराखंड कुमाऊं रेजीमेंट और गढ़वाल रेजीमेंट का घर है। प्रदेश के हर गांव का नौजवान सेना में जाना चाहता है। मगर बीजेपी सरकार ने युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। इस यात्रा की जल्द ही पूरी रूपरेखा बनाई जाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 10 दिन यात्रा में शामिल होंगे। प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड और महिला अत्याचार जैसे मुद्दे भी अलग से उठाए जाएंगे। मगर यह यात्रा अग्निवीर योजना, भर्ती घोटालों और बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर निकाली जाएगी।

वहीं, उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा पदयात्रा निकाली जाएंगी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। उत्तराखंड में माहौल बदल रहा है और बदलाव दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि वह जनता के बीच जाकर संवाद करे और जनता से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाए। बीजेपी सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया है। उत्तराखंड में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। अंकिता हत्याकांड के हत्यारे आज भी बेनकाब नहीं हुए हैं। युवा पलायन करने को मजबूर हैं। उत्तराखंड में पेपर लीक और घोटाले हुए। इन घोटालों की जांच कराने की बजाय बीजेपी सरकार इन्हें दबाने का काम कर रही है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पदयात्रा निकालकर जनता के बीच जाएगी और जनता से संवाद स्थापित करेगी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गाजियाबाद: ट्रोनिका सिटी-लोनी समेत कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सैकड़ों लोग बेघर

UP | Flood water entered many villages including Tronica City-Loni, hundreds of people homeless, forced to live on the road
UP | Flood water entered many villages including Tronica City-Loni, hundreds of people homeless, forced to live on the road
error: Content is protected !!