हादसा | उप्र: गंगा नदी में 30 से ज़्यादा सवारों से भरी नाव पलटी, 4 महिलाओं की मौत, कई लापता

Uttar Pradesh | Four women Dead As Boat Capsizes in River Ganga in Ballia

Uttar Pradesh | Four women Dead As Boat Capsizes in River Ganga in Ballia
Uttar Pradesh | Four women Dead As Boat Capsizes in River Ganga in Ballia

#हादसा | जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि दुर्घटना संभवत: नाव के इंजन में खराबी के कारण हुई। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के कारण नाव पलट गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी क्योंकि हादसे के बाद से नाविक फरार है।

Uttar Pradesh | Four women Dead As Boat Capsizes in River Ganga in Ballia

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। नाव पर 30 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। यह घटना तब हुई जब मालदेपुर घाट पर कई परिवार अपने बच्चों का मुंडन कराने के बाद मेला जाने के लिए नाव पर सवार हुए।

खबरों के मुताबिक, बलिया के मालदेपुर क्षेत्र के मालदेपुर घाट पर कई परिवार अपने बच्चों का मुंडन कराने के लिए एकत्रित हुए थे। सूत्रों ने बताया कि घटना के समय लोग स्थानीय मेले में जा रहे थे। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय नाव पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया और स्थानीय नाविकों ने भी यात्रियों को बचाने में मदद की।

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि दुर्घटना संभवत: नाव के इंजन में खराबी के कारण हुई।

उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के कारण नाव पलट गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी क्योंकि हादसे के बाद से नाविक फरार है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

One thought on “हादसा | उप्र: गंगा नदी में 30 से ज़्यादा सवारों से भरी नाव पलटी, 4 महिलाओं की मौत, कई लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोने से लेकर पेट्रोल-डीजल और ज़ोमैटो के कैश-ऑन-डिलीवरी का भुगतान बढ़ा, 72% लोग ₹ 2000 देकर कर रहे हैं पेमेंट

From gold to paying for petrol-diesel and Zomato’s cash-on-delivery, consumption of ₹2000 note has increased
High Court Dismisses Request Against Withdrawal Of ₹ 2,000 Banknotes

You May Like

error: Content is protected !!