#हादसा | पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ के अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। बोलेरो की रफ्तार बेहद तेज थी, पीछे से बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी।
5 people died in a horrific road accident on Purvanchal Expressway, Bolero collided with a tractor-trolley laden with bamboo
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बोलेरो जा घुसी। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल एक महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें… हादसा | झारखंड में बिहार से रांची आ रही बस बस पलटी, 3 की मौत, 15 से ज्यादा घायल
यह भी पढ़ें… हादसा | महाराष्ट्र: पुणे-बेंगलुरु हाई-वे पर ट्रक और बस की टक्कर, 4 की मौत, 22 घायल
पुलिस के मुताबिक, बोलेरो सवार लोग लखनऊ से अपने घर गाजीपुर जा रहा थे। इसी दौरान अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास यह हादसा हो गया। बोलेरो की रफ्तार बेहद तेज थी, पीछे से बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे घुस गई। बोलेरों की छत उखड़कर दूर जाकर गिरी। बताया जा रहा है कि बोलेरो में बैठे कई लोगों के सीने में बांस जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उठाकर अस्तपताल पहुंचाया। तीन महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी है। बाकी, उनके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।