जम्मू-कश्मीर के माछिल इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से ड्यूटी के दौरान 3 जवानों की मौत, सभी के शव बरामद
J&K | In an unfortunate incident, 3 jawans of 56 RR were killed in the line of duty in Machhil area when they came under an avalanche. All the bodies have been retrieved: Kupwara Police
जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन सैनिक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के बाद उनके शव बरामद कर लिए गए। उन्होंने कहा कि इस घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।



https://whyride.info/ – whyride
Good blog you have got here.. It is difficult to find quality writing like yours nowadays. I honestly appreciate people like you! Take care!!
strata.com