बकरी का बलात्कार कर रहा था युवक,मिमयाना सुन पहुँची पड़ोसन फिर…

MediaIndiaLive

Uttar pradesh | Wasim was raping the goat, arrested by UP Police

Uttar pradesh | Wasim was raping the goat, arrested by UP Police
Uttar pradesh | Wasim was raping the goat, arrested by UP Police

शर्मनाक | बकरी का बलात्कार कर रहा था युवक,मिमयाना सुन पहुँची पड़ोसन फिर…

Uttar pradesh | Wasim was raping the goat, arrested by UP Police

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बकरी के साथ बलात्कार किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपित का नाम वसीम है। सलमा नामक एक महिला ने वसीम पर यह इल्जाम लगाया है। पुलिस ने वसीम को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना रविवार (6 नवम्बर) की बताई जा रही है।

घटना चरथावल थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव कुल्हड़ी की है। यहाँ की निवासी सलमा ने पुलिस को शिकायत देते हुए 25 वर्षीय वसीम पर अपनी बकरी के साथ रेप करने का आरोप लगाया है। मुनव्वर की बीवी सलमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि घटना के दिन घर पर बँधी उसकी अचानक बकरी गायब हो गई। वह अपनी बकरी को खोज ही रही थी। इसी बीच एक घर के अंदर से बकरी के जोर-जोर से मिमियाने की आवाजें आने लगीं। सलमा ने अपनी बकरी की आवाज पहचान ली और घर में पहुंची। वहाँ उसने देखा कि बकरी के साथ वसीम बलात्कार कर रहा था।

आरोप है कि जब सलमा ने वसीम को पकड़ने की कोशिश की, तो वह सलमा को धक्का देकर फरार हो गया। शिकायत में सलमा ने बकरी की आयु 1 साल बताई है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ताल की, तो मामला सही पाया गया। सलमा ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने वसीम से उसकी करतूत के संबंध में सवाल किया, तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी। वसीम को IPC की धारा 377, 504, 506 के साथ पशु क्रूरता अधिनियम 3 /11 के तहत अरेस्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

8-9 साल की छात्राओं का 54 वर्षीय शिक्षक करता रहा 3 महीने शोषण...

Bengaluru: Teacher used to touch and kiss girl students in class and lunch break, arrested after complaint
Bengaluru: Teacher used to touch and kiss girl students in class and lunch break, arrested after complaint

You May Like

error: Content is protected !!