शर्मनाक | अपनी ही 9 वर्षीय मासूम से बाप ने किया बलात्कार

MediaIndiaLive

Embarrassing | 9-year-old innocent was raped by her own wicked father, Chattisgarh

A young man living in the neighborhood molested a minor girl by giving her medicine for unconsciousness, the incident happened in this area of Patna.
A young man living in the neighborhood molested a minor girl by giving her medicine for unconsciousness, the incident happened in this area of Patna.

#शर्मनाक | अपनी ही 9 वर्षीय मासूम से बाप ने किया बलात्कार, कारोबारी का बीवी से किसी बात पर झगड़ा चल रहा है। उससे परेशान होकर महिला मायके में रह रही है

Embarrassing | 9-year-old innocent was raped by her own wicked father, Chattisgarh

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक कारोबारी पिता ने 9 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया। इतना नहीं घिनौनी हरकत को छिपाने के लिए उसने पत्नी पर दबाव भी बनाया तथा किसी को भी इस बारे में न बताने के लिए बोला। हालांकि, महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। अपराधी पिता फरार है। पुलिस ने बताया कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि रायगढ़ में रहने वाले कारोबारी का बीवी से किसी बात पर झगड़ा चल रहा है। उससे परेशान होकर महिला मायके में रह रही है। हालांकि, उसका पति बेटी से मिलने आता था। इसी के चलते उसने बेटी के साथ बलात्कार किया। बेटी ने इस बारे में मां को बताया। जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने आनन-फानन अपने हैवान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

महिला की शादी वर्ष 2014 में रायगढ़ में रहने वाले फैक्ट्री संचालक से हुई थी। शादी के पश्चात् बेटी हुई मगर पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं रहे। पति बिना बात के उससे झगड़ा करता था। आए दिन प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर 3 महीने पहले 9 वर्षीय बेटी को लेकर बिलासपुर में मायके में आकर रहने लगी। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले जुलाई महीने से बेटी पर उसकी नीयत खराब थी। उसने रायगढ़ में भी बेटी के साथ गलत हरकत की थी। विरोध करने पर मारपीट की थी। तत्पश्चात, वो बिलासपुर आ गई तो पति बेटी से मिलने के बहाने आता था। यहां वह बेटी से अकेले मिलता था। इसी के चलते उसने बलात्कार किया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अपराधी की तलाश की जा रही है। रायगढ़ में उसके घर पर दबिश भी दी गई है। पुलिस उसके ठिकानों की जानकारी जुटाकर खोज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, खड़गे बोले- मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण, मजदूर के बेटे और सामान्य कार्यकर्ता को बनाया गया कांग्रेस अध्यक्ष

Emotional moment for me… son of labourer takes over as Congress chief: Mallikarjun Kharge
Emotional moment for me… son of labourer takes over as Congress chief: Mallikarjun Kharge

You May Like

error: Content is protected !!