देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राजपुर रोड स्थित आर टी ओ कार्यालय पर छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया की आर टी ओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आर टी ओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई समेत काफी कर्मचारी 10:30 बजने के बाद भी कार्यालय नहीं पहुंचे थे।
कार्यालय में मुख्य अधिकारी समेत कर्मचारियों की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नही है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।


https://whyride.info/ – whyride
Your style is really unique in comparison to other folks I have read stuff from. Thanks for posting when you have the opportunity, Guess I will just bookmark this page.
independent.academia.edu