डॉक्टर स्ट्रेंज का चला जादू, रिलीज के पहले दिन बनाया नया रिकॉर्ड

MediaIndiaLive

देहरादून: मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ भारत के सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस बिजनेस कमाल का रहा| इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला है। बेनेडिक्ट कंबरबैच और एलिजाबेथ ओल्सेन स्टारर फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज-2’ फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में, भारत में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने भारत में पहले ही दिन 27 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म के US कलेक्शन की बात कि जाये तो अमेरिका में फिल्म ने पहले ही दिन 36 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले ही वीकेंड में 175 अमेरिकी डॉलर तक की कमाई कर सकती है। बता दें कि फिल्म के लिए पहले ही दिन 85 US डॉलर की एडवांस बुकिंग की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री धामी पर लगाए आरोप

देहरादून : उपनेता प्रतिपक्ष और खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आरोप लगाया है। उन्‍होंने आरोप लगते हुए कहा है कि धामी सरकार खटीमा और प्रदेश में बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। शनिवार को भुवन कापड़ी ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित […]
error: Content is protected !!